Homeविदेशकॉकपिट में भिड़े, चाकू लगे, लेकिन फ्लाइट कंट्रोल नहीं छोड़ा:भारतीय पायलट ने...

कॉकपिट में भिड़े, चाकू लगे, लेकिन फ्लाइट कंट्रोल नहीं छोड़ा:भारतीय पायलट ने 4 साल पहले फ्लाईदुबई जॉइन की; मोदी बोले- 9/11 जैसा हमला रोका

भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया। कैप्टन स्मित मच्छर मूल रूप से गुजरात से हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब दुबई में रहते हैं। उन्होंने चार साल पहले फ्लाईदुबई जॉइन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को भारतीय पायलट की तारीफ की। उन्होंने कहा, भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। जैसा इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी बताया, एक भारतीय ने 9/11 जैसे हादसे को टाल दिया। इजराइली डेंटिस्ट ने घायल पायलट जान बचाई विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए लगा कि वे जिंदा नहीं बचेंगे। एक यात्री ने AFP को बताया कि, “सभी को लगा कि अब हम मरने वाले हैं।” विमान में मौजूद कुछ लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं कैप्टन स्मित की मदद विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने की। उन्होंने घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया और उनकी जान बचाई। स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। इसके अलावा वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे। पॉडकास्ट में बताया- पढ़ाई के दौरान पायलट बनने का ख्याल आया पिछले साल अक्टूबर में कैप्टन स्मित ने CS जलक मेहता नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, स्कूलिंग के बाद फैमिली बिजनेस संभालने के लिए मैंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन इसी दौरान मैं एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में गया, वहीं मैंने पहली बार पायलट बनने का सोचा। आगे उन्होंने बताया, ‘मेरी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए थी।’ इजराइल और गुजरात सरकार सम्मानित करेगी कैप्टन स्मित मच्छर को इजराइल सम्मानित करेगा। भारत में इजराइल के राजदूत रुवेन अजार ने इंडिया टुडे से बातचीत में यह जानकारी दी। वहीं, गुजरात सरकार ने भी कैप्टन स्मित को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है। 10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ नेतन्याहू ने कैप्टन पायलट और क्रू मेंबर्स की तारीफ की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे बेहद गंभीर सुरक्षा घटना बताया। उन्होंने दावा किया कि को-पायलट का इरादा विमान को नुकसान पहुंचाने का था। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारी संदिग्ध पायलट से पूछताछ कर रहे हैं। नेतन्याहू ने विमान में सवार लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन, यात्रियों और क्रू सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वह इन हीरोज को सलाम करते हैं। घटना के बाद नेतन्याहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मिलिट्री सेक्रेटरी के साथ इमरजेंसी बैठक भी की। सऊदी अरब हमलावर को-पायलट UAE को सौंपेगा सऊदी अरब फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट को अपनी शुरुआती जांच पूरी होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंपेगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने एक इजराइली अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। UAE ने भी मामले की अलग से न्यायिक जांच शुरू कर दी है। देश के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद अल शम्सी ने जांच के लिए एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है। UAE के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जांच में हमले के पीछे की वजह और आरोपी की मंशा का पता लगाया जाएगा। अधिकारी यह भी जांच करेंगे कि घटना का किसी आतंकवादी गतिविधि से संबंध था या इसके लिए पहले से कोई योजना बनाई गई थी। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति के शामिल होने की भी जांच होगी। ——————— यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here