Homeविदेशइजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा:हमलावर पायलट को पकड़कर...

इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा:हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिलने पहुंचा

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। इस दौरान यात्री यानिव हायून ने हमलावर को काबू करने और विमान को संभालने में मदद की। खास बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। PM ने उसके साहस की तारीफ की और उसे हीरो बताया। कॉकपिट से चीखें सुनकर यात्री आगे पहुंचे हायून ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बताया कि उसे कॉकपिट से चीखने की आवाज सुनाई दी। वह एक दूसरे यात्री के साथ वहां पहुंचा। कॉकपिट में उसने देखा कि भारतीय कप्तान स्मित मच्छर घायल हालत में जमीन पर पड़े थे। वहीं हमलवार पायलट विमान उड़ा रहा था। हायून ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद बाहर मौजूद यात्री अंदर आए। हायून ने हमलावर को पकड़ा और उसे कंट्रोल पैनल से दूर खींचकर बाहर किया। इसके बाद उसने दूसरे यात्रियों को मदद के लिए बुलाया। तीन यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया और हेडफोन की तार से उसके हाथ बांध दिए। हमलावर को पकड़ने के बाद विमान फिर तेजी से नीचे जाने लगा हमलावर को काबू करने के बाद हायून वापस कॉकपिट में गया। उस समय विमान तेजी से नीचे जा रहा था। विमान कुछ ही समय में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया। इस दौरान विमान की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। इसके बाद हायून ने विमान के कंट्रोल पकड़ लिए और उन्हें पीछे की तरफ खींचा। इससे विमान की नोज ऊपर उठने लगी और विमान की हालत कुछ हद तक संभली। हायून ने बाद में बताया कि उसे यह बात ‘एयर डिजास्टर्स’ नाम के टीवी शो से पता थी। यह शो विमान हादसों और उनसे जुड़े मामलों पर आधारित है। हायून ने कहा कि उसने शो में देखा था कि विमान नीचे जाने लगे तो कंट्रोल को पीछे खींचना होता है। वीडियो में देखिए विमान कैसे अचानक नीचे आया… घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया गया हायून ने विमान को कुछ देर संभाला। इसके बाद विमान में मौजूद एक रिजर्व फ्लाईदुबई क्रू ने आखिरकार विमान का कंट्रोल संभाला और उसे तबूक में सुरक्षित उतारा। हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर को तबूक पहुंचने के बाद अस्पताल ले जाया गया। भारतीय दूतावास के मुताबिक, स्मित मच्छर तबूक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। घटना की जांच जारी, मकसद अभी साफ नहीं सऊदी अधिकारियों ने हमले के आरोपी ओमानी सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे उसका मकसद क्या था, यह अभी साफ नहीं है। फ्लाईदुबई ने कहा है कि उड़ान के दौरान कॉकपिट में घटना हुई और विमान को सुरक्षित तबूक उतारा गया। कंपनी ने लोगों से जांच पूरी होने से पहले घटना के कारण और मकसद को लेकर अटकलें नहीं लगाने को कहा है। इजराइली अधिकारियों ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इजराइल ने पायलटों की सुरक्षा जांच और कड़ी करने की बात कही है। —————————— यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here