Homeमध्यप्रदेशइंदौर को मिली नई सौगात:आधुनिक बसों को मिला हरी झंडी, जनप्रतिनिधियों और...

इंदौर को मिली नई सौगात:आधुनिक बसों को मिला हरी झंडी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी किया बस में सफर

इंदौर को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। करीब दो दशक बाद शहर में एक बार फिर संगठित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नए स्वरूप में शुरू किया गया है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा के तहत वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक 40 बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद करीब 150 और बसें सेवा में शामिल की जाएंगी। इसके बाद लगभग 120 और बसें आने का अनुमान है। इनमें नई बसों के साथ पहले से संचालित बसों को आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण के बाद सेवा में शामिल किया जा रहा है। मंत्री तुलसी सिलावट ने शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को सुगम सुरक्षित एवं दीर्घकालीन लोक परिवहन सेवा सुविधा हेतु वंदन कार्यक्रम आयोजन को संबोधित करते हुए दो दशक बाद पुनः सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत को मील का पत्थर बताया।
सासंद शंकर लालवानी ने संगठित क्षेत्र में संचालित होने वाली इन बसों में सभी आवश्यक सुविधाओं के लाभ के साथ अत्याधुनिक बस सुविधा का लाभ आमजन के सफर को और आनंददायक बनाएगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पी.एम.ई बस सेवा योजना अंतर्गत अटल इन्दौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के माध्यम से शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्री बसो में निम्न मुख्य सुविधा उपलब्ध होगी – दूसरे शहरों तक सफर होगा आसान मुख्यमंत्री सुगम परिहवन सेवा – मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के अंतर्गत अटल इन्दौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा इंटर सिटी मार्गों पर इन्दौर से धार, अशोक नगर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, पन्ना, छतरपुर, सतना, जबलपुर, चंदेरी, उज्जैन, खंडवा, बुराहनपुर, भोपाल, मंदसौर/नीमच, ओंकारेश्वर, अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, मुल्ताई एवं नागपुर अधिसूचित मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पी.एम. ई-बस सेवा – पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से वर्तमान में 70 ई-बसों का संचलान किया जा रहा है जिसे भविष्य में बढ़ाकर 150 किया जावेगा। पीएम ई-बस सेवा सार्वजनिक परिवहन के एक आधुनिक और यूनिक मॉडल की शुरुआत हो रही है। इन बसों के माध्यम से प्रमुख शहरों के साथ देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन को सुगम बनाएंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशनों के साथ सुव्यवस्थित नियंत्रण प्रणाली भी लागू की गई है। प्रोग्राम में जनप्रतिनिधियों ने सहित कलेक्टर शिवम वर्मा ने बस को फ्लैग ऑफ किया। यात्रियों सहित सभी ने बस में भी सफर किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here