प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार शाम धार पहुंचे। वे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। उनसे राहुल गांधी के 1 अक्टूबर को प्रस्तावित बालाघाट दौरे पर सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने कहा कि वह तो घूमने के लिए एकांतवास में भी जाते हैं। कभी थाईलैंड जाते हैं। उनके ऊपर क्या प्रतिक्रिया देना। मास्टर प्लान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभी केवल ड्राफ्ट हुआ है। इसमें जो आपत्ति आएगी। सारे जनप्रतिनिधि मिलकर आपत्ति के बारे में ऑब्जेक्शन लेंगे। हम उसमें परिवर्तन करेंगे। यह कोई फाइनल मास्टर प्लान थोड़ी है। दरअसल, मध्यप्रदेश के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों के बीच राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। वे बैहर और बिरसा के प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। बालाघाट में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 32 बच्चों की मौत हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की मीडिया से बात करने के बाद प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समिति की बैठक में विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी भी मौजूद थे।
