Homeमध्यप्रदेशछीपाबड़ पुलिस ने खिरकिया में निकाला फ्लैग मार्च:होली पर शांति बनाए रखने...

छीपाबड़ पुलिस ने खिरकिया में निकाला फ्लैग मार्च:होली पर शांति बनाए रखने की अपील, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

खिरकिया में आने वाले त्योहारों पर शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए छीपाबड़ पुलिस ने रविवार रात 9 बजे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस अधीक्षक शशांक और एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा के निर्देश पर निकाला गया। फ्लैग मार्च छीपाबड़ थाने से शुरू हुआ और थाना चौराहा, मंडी चौराहा, मारवाड़ी चौराहा व वंदना चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पर खत्म हुआ। इस दौरान एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल और थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। लोगों से की अपील पुलिस ने बाजार में लोगों से चर्चा की और त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की बात कही। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें। गड़बड़ी करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने या शांति बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि होली के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रात की गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर छोटी-बड़ी हरकत पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here