Homeमध्यप्रदेशMPCCI के चेयरमैन से फ्रॉड का प्रयास, सजगता से बचे:ठग बोला- ब्लू...

MPCCI के चेयरमैन से फ्रॉड का प्रयास, सजगता से बचे:ठग बोला- ब्लू डॉट कोरियर से आपका पार्सल आया है; सवाल पूछे तो हड़बड़ा गया

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (MPCCI) के चेयरमैन डॉ. प्रवीण अग्रवाल के साथ ठगी का प्रयास किया गय। साइबर ठगों ने उनको कॉल कर ब्लू डॉट कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर पार्सल आने की बात कही। फिर कहा कि तकनीकी समस्या के चलते कोरियर बॉय आपसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। आपको एक नंबर दे रहा हैं, आप अपने कोरियर के लिए उससे संपर्क कर लीजिए। कारोबारी प्रवीण अग्रवाल ने कॉल करने वाले से सवाल-जवाब किए। जिस पर वह हड़बड़ा गया। जब कोरियर कंपनी के ऑनर का नाम पूछा तो कॉल करने वाला खिसियाने लगा। इसके बाद कारोबारी ने सलाह दी कि इस तरह से ठगना बंद कर दो यह सही नहीं है। इस पर ठगे ने कॉल कट कर दिया। इस तरह के कॉल से कैसे सावधान रहें इसका उदाहरण देते हुए कारोबारी ने फेसबुक वॉल पर यह पूरा कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की है। 27 फरवरी की दोपहर 3.02 बजे आया था कॉल ग्वालियर में मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (MPCCI) के चेयरमैन व कारोबारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के पास 27 फरवरी 2026 की दोपहर 3.02 एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले नमस्कार किया फिर बताया कि वह ब्लू डॉट कोरियर कंपनी ग्वालियर से बोल रहा है। आपका एक पार्सल आया है, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते कोरियर बॉय आपसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। इसलिए मुझे कॉल करना पड़ा है। मैं आपको कोरियर बॉय का नंबर दे रहा हूं। आप कोरियर बॉय को कॉल कर संपर्क कर लीजिए। कारोबारी ने सजगता से किए सवाल, हड़बड़ा गया फ्रॉडस्टर कॉल पर बातचीत शुरू होते ही कारोबारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल समझ गए कि यह फ्रॉड का कॉल है, क्योंकि खुद प्रवीण अग्रवाल ही लगातार चैंबर के माध्यम से लोगों व व्यापारियों को ऑनलाइन फ्रॉड बचाव के लिए लगातार अभियान चलाते रहे हैं। जब उन्होंने कॉल करने वाले से पूछा कि क्या पार्सल है। इस पर कॉल करने वाले ने खिसियाते हुए कहा कि कोरियर बॉय का नंबर दे रहा हूं कॉल कर लेना वही बताएगा क्या पार्सल है। कारोबारी ने पूछा कि आप क्यों कॉल कर रहे हैं? उसने कहा कि लोकेशन मिस मैच होने पर कोरियर बॉय आपसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। जब कारोबारी ने उससे पूछा कि ब्लू डॉट कोरियर में आपके बॉस कौन हैं? कॉल करने वाला हड़बड़ा गया। फिर उसने अभिषेक मंडल को बॉस बताया। फिर कारोबारी ने पूछा कि अभिषेक मंडल बॉस हैं तो राजीव मिश्रा कौन हैं? इस पर कॉल करने वाले ने खिसियाते हुए कहा कि एक ही ब्रांच नहीं है सर। इसके बाद कारोबारी ने कहा कि आप इस तरह का फ्रॉड करना छोड़ दो। जिस पर फ्रॉडस्टर ने कॉल कट कर दिया। चैंबर लिखेगी कोरियर कंपनियों को पत्र मामले में एमपीसीसीआई चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों से बातचीत की और निर्णय लिया है कि चैंबर अब सभी कोरियर कंपनियों को पत्र लिखकर कहेगी कि कोरियर कंपनी अपनी ओर से भी एडवाइजरी जारी करें कि कोरियर कंपनी इस तरह कभी किसी को कॉल नहीं करती। इससे आम लोग अलर्ट रहेंगे और फ्रॉड होने से बच सकेंगे। सजगता ही सावधानी है इस फ्रॉड कॉल को एमपीसीसीआई के चेयरमैन डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर करते हुए लोगों को अलर्ट किया है। जब कारोबारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल से दैनिक भास्कर ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मैं तो अलर्ट था इसलिए बच गया, लेकिन लोगों के इस तरह के कॉल पर जागरुक रहने की जरुरत है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here