Homeमध्यप्रदेशट्रक ने बाइकसवार दंपती को कुचला, 20 फीट तक घसीटा:पांढुर्णा में गुस्साई...

ट्रक ने बाइकसवार दंपती को कुचला, 20 फीट तक घसीटा:पांढुर्णा में गुस्साई भीड़ ने आरटीओ वाहन में की तोड़फोड़; 3.30 घंटे हाईवे जाम

पांढुर्णा जिले के सतनूर बॉर्डर पर आरटीओ चेक पोस्ट के पास रविवार रात बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 20 फीट तक घसीटते गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन रात 8 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक चला। गुस्साई भीड़ ने आरटीओ के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की और आग लगाकर विरोध जताया। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम खुला। लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले के मुताबिक, मृतक पति-पत्नी गोद डोंगरी के निवासी थे। दंपती की पहचान ओमप्रकाश गोडबोले और संगीता के रूप में हुई है। ड्राइवर फरार है और उसकी तलाश जारी है। देखिए तस्वीरें लोग बोले- हादसा चेक पोस्ट की वजह से हुआ स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा आरटीओ चेक पोस्ट की वजह से हुआ। जांच के नाम पर आरटीओ वसूली करती है, जिससे वाहन रोकने पर बड़े वाहन तेज रफ्तार में भागते हैं और हादसे होते हैं। सौंसर के पूर्व विधायक अजय चौरे ने कुछ माह पहले ही इस चेक पोस्ट का विरोध किया था, लेकिन अवैध वसूली जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here