आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवााल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड ने युवक को दूर हटाया। दिल्ली में हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… प्रवेश वर्मा-जनरैल के बीच हुई बहस घटना स्थल से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जनरैल सिंह के बीच होती दिख रही है। जनरैल सड़क के टुकड़े दिखाते हुए प्रवेश से कह रहे हैं- आपने जो सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी। इस पर प्रवेश ने कहा- गलत नहीं बोलना है, आप 15 साल में नहीं बना पाए। जवाब में जनरैल ने कहा- आप बना दो लेकिन ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे न चले। इसके बाद मंत्री वर्मा वहां से चले गए। जनरैल उनकी गाड़ी तक पीछे-पीछे जाते हैं, वहीं प्रवेश वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देते हैं। केजरीवाल बोले- मैं कल जाऊंगा यहां वीडियो को रीपोस्ट करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है कि मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने X पोस्ट में बताया है कि वे कल इस जगह पर जाएंगे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… असम में कॉकरोच पार्टी के आशुतोष रांका हिरासत में: बोले- CM हिमंता को स्कूलों की सच्चाई सामने आने का डर; पुलिस टीम समेत जेल ले गई असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
