Homeमध्यप्रदेशहनीट्रैप-ब्लैकमेल से परेशान सराफा व्यवसायी नदी में कूदा:आरोपी ढाई लाख रुपए ले...

हनीट्रैप-ब्लैकमेल से परेशान सराफा व्यवसायी नदी में कूदा:आरोपी ढाई लाख रुपए ले चुके थे, झूठे केस में फंसाने धमकी दी; सुसाइड नोट छोड़ा

ग्वालियर जिले के डबरा के रहने वाले एक सराफा व्यापारी ने भितरवार के प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम पहुंचकर सिंध नदी में छलांग लगा दी। बुधवार शाम 4 बजे नदी में कूदने से पहले उन्होंने अपने बेटे को फोन किया था और डबरा के सर्राफा व्यापारियों के वॉट्सऐप ग्रुप पर एक सुसाइड नोट भी भेजा था। सुसाइड नोट में व्यवसायी मनोज सोनी (पिता भगवानदास सोनी) ने खड़वई गांव की महिला प्रवेश बघेल और मनीष बघेल पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि आरोपी उनसे पहले भी 2.50 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं और अब और पैसों की मांग करते हुए झूठे केस में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू रुका घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी गगन हनवत और भितरवार थाना प्रभारी बलबीर मावई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। हालांकि सिंध नदी का बहाव तेज होने के चलते व्यापारी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीओपी ने बताया कि अंधेरा होने से रोका गया रेस्क्यू अभियान सुबह फिर शुरू किया जाएगा और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here