Homeमध्यप्रदेशडोल ग्यारस पर भोपाल के राजा का जुलूस:नीम करोली बाबा और अहिल्याबाई...

डोल ग्यारस पर भोपाल के राजा का जुलूस:नीम करोली बाबा और अहिल्याबाई के रूप में दिखे कलाकार, दिखाए करतब

भोपाल में मंगलवार को डोल ग्यारस पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। पीपल चौक स्थित पीपल जामा मस्जिद के पास से शुरू हुए जुलूस में भोपाल के राजा और दूल्हे राजा की प्रतिमाओं के साथ विभिन्न समाजों के डोल शामिल हुए। जुलूस में कलाकार अलग-अलग धार्मिक और ऐतिहासिक पात्रों के रूप में भी नजर आए। इनमें नीम करोली बाबा और अहिल्याबाई होल्कर और महात्मा गांधी के रूप में तैयार कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में सबसे आगे भोपाल के राजा की प्रतिमा रही। इसके बाद विभिन्न समाजों के डोल और अन्य झांकियां शामिल हुई। जुलूस शहर के पुराने हिस्से से होते हुए खटलापुरा मंदिर पहुंचेगा। यहां शाम करीब 7:30 बजे जुलूस का समापन होगा। इन रास्तों से होकर निकला जुलूस जुलूस चौक बाजार से लखेरापुरा, भवानी मंदिर, पीरगेट, सेफिया कॉलेज रोड, इमामबाड़ा चौकी, जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चौक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कॉर्नर, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टॉकीज चौराहा और पीएचक्यू तिराहा होते हुए खटलापुरा मंदिर पहुंचेगा। जुलूस के दौरान बदली ट्रैफिक व्यवस्था डोल ग्यारस जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक ट्रैफिक व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से बदली जाएगी। जुलूस जिस हिस्से से गुजरेगा, वहां जरूरत के अनुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। खास तौर पर पीरगेट, इमामबाड़ा चौकी, जनकपुरी, सुल्तानिया रोड, खटलापुरा और तलैया काली मंदिर के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पुराने शहर और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। 1. पीरगेट : भारी वाहनों और BCLL बसों का प्रवेश बंद कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
पीरगेट से मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ BCLL सिटी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भोपाल टॉकीज से इमामबाड़ा की ओर भी मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। कहां से जाएं:
रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज होकर वाहन निकाले जाएंगे। 2. इमामबाड़ा चौकी : घोड़ा नक्कास की ओर रास्ता बंद कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कहां से जाएं:
वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जाएगा। 3. जनकपुरी तिराहा : जुमेराती गेट की ओर आवागमन बंद कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। चौक बाजार से लोहा बाजार होकर भी जुमेराती गेट की ओर नहीं जा सकेंगे। कहां से जाएं:
वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। 4. सुल्तानिया रोड : भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों पर रोक कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
मोती मस्जिद से बुधवारा और बुधवारा से मोती मस्जिद की ओर भारी और मध्यम मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे। कहां से जाएं:
मोती मस्जिद से रेतघाट-गिन्नौरी और बुधवारा से गिन्नौरी-रेतघाट होकर वाहन निकाले जा सकेंगे। 5. खटलापुरा मंदिर : मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बंद कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
पुराने मछली घर तिराहे और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। कहां से जाएं:
वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से गांधी पार्क मार्ग होकर जा सकेंगे। 6. तलैया काली मंदिर : कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन कहां-कौन नहीं जा सकेगा:
दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होकर पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक का रास्ता बंद रहेगा। न्यू मार्केट/एमपी नगर की ओर जाने के लिए:
भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर आरओबी होकर जाएं। रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए:
पुलिस कंट्रोल रूम से जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी होकर जाएं। रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर:
लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी और प्रभात चौराहा होकर जाएं। भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर:
पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड नंबर-1 होकर जाएं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here