Homeमध्यप्रदेशछात्रा की पिटाई केस; आरोपी युवती की अग्रिम जमानत खारिज:सतना कोर्ट ने...

छात्रा की पिटाई केस; आरोपी युवती की अग्रिम जमानत खारिज:सतना कोर्ट ने मामले को गंभीर माना; कहा- सबूत-गवाहों पर असर पड़ेगा

सतना में कॉलेज छात्रा के अपहरण और पिटाई के मामले में आरोपी युवती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। 12वें अपर सत्र न्यायाधीश दीनानाथ वाडीवा की अदालत ने सोमवार शाम यह फैसला सुनाया। कोलगवां पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवती ने सोमवार को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। सुनवाई के दौरान कोलगवां पुलिस ने जमानत का विरोध किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अगर आरोपी को जमानत मिलती है, तो वह दोबारा अपराध कर सकती है। साथ ही गवाहों को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे सबूतों पर असर पड़ेगा। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने भी अग्रिम जमानत का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घटना के बाद छात्रा बहुत डरी हुई है और इसी वजह से कॉलेज नहीं जा पा रही है। वह ज्यादातर समय घर में ही रह रही है। देखिए, मारपीट की 4 तस्वीरें… अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले को गंभीर माना और अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई आधार सामने नहीं आया है, जिससे यह माना जाए कि आवेदिका इस घटना में शामिल नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 19 साल के आरोपी छात्र श्रवण सेन उर्फ श्रवण श्रीवास को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजा गया है। उस पर आरोप है कि वह करीब 10 महीने से कॉलेज छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। छात्रा के मना करने पर वह उसे अलग-अलग तरीकों से परेशान करता रहा। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ तो कथित तौर पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ली। आरोप है कि गर्लफ्रेंड ने तीन सहेलियों के साथ मिलकर छात्रा का धोखे से अपहरण किया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। वीसी पर माफी मांगने को किया मजबूर
आरोप है कि पिटाई के दौरान छात्रा को वीडियो कॉल के जरिए श्रवण से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद छात्रा की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपी युवतियों में से एक की अग्रिम जमानत याचिका अब अदालत ने खारिज कर दी है। ये खबरें भी पढ़ें…
फिजिकल रिलेशन बनाने 10 महीने किया परेशान
छात्रा को फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए आरोपी ने 10 महीने तक परेशान किया। वह फिर भी नहीं मानी तो अपनी गर्लफ्रेंड को उसे सबक सिखाने के लिए उकसाया। गर्लफेंड ने छात्रा को घूमने के बहाने बुलाया और सुनसान इलाके में लेकर पहुंची। पूरी खबर पढ़िए… 4 सहेलियों ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा था
सतना में कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर पीटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here