Homeदेशदिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप:दर्शन के बाद पार्क गई थी,...

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप:दर्शन के बाद पार्क गई थी, 3 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया, एक गिरफ्तार; सितंबर में तीसरा मामला

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बुधवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया। दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था। रेप के दौरान नाबालिग के दोस्त को आरोपियों ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास पार्क में गए। इसी दौरान 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को धमकाया और नाबालिग से रेप किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था। रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय पार्क या उसके आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। —————————— यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here