महाकालेश्वर मंदिर के अतिथि गृह में दिल्ली की श्रद्धालु से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गार्ड्स ने बेटी के सामने उनके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर खींचे और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। बेटी से भी बदसलूकी की। प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर पूरा वाकया बताया। प्रेरणा के अनुसार वे 16 सितंबर को बेटी के साथ पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने कमरा खाली नहीं होने की बात कही। उन्होंने चेक आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना जाननी चाही। प्रेरणा का कहना है कि कर्मचारियों ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे धर्मशाला परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाशने लगीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अभद्रता के साथ बाहर जाने को कहा। आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ गया। महिला ने टीआरपी के लिए किया विवाद
महिला श्रद्धालु के साथ अतिथि निवास में विवाद का आरोप तथ्यहीन है। वे अतिथि गृह में ही रुकी थी। वे सोशल मीडिया इंफ्युएंजर हैं। चेक आउट के समय उन्होंने खुद कर्मचारियों से विवाद किया और टीआरपी के लिए वीडियो बनाया।’ – आशीष फलवाड़िया, सहा. प्रशासक, महाकाल मंदिर
