Homeमध्यप्रदेशBJP विधायक बोले- गरबा में मुस्लिम अपनी बहन-बेटियां लेकर आएं:कहा- हमारे छोरे...

BJP विधायक बोले- गरबा में मुस्लिम अपनी बहन-बेटियां लेकर आएं:कहा- हमारे छोरे भी तैयार हैं; कांग्रेस MLA मसूद बोले- ये बहुत घटिया, वक्त है, सुधर जाओ

भोपाल में गरबा आयोजनों को लेकर हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- गरबा में अकेले मुस्लिम लड़के ही क्यों आना चाहते हैं। वे अकेले न आएं, बल्कि अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं। हमारे भी छोरे तैयार हैं। उन्होंने कहा- मुस्लिम परमानेंट आ जाओ तो भी हम तैयार हैं। आओ, जय श्रीराम बोलो, माथे पर तिलक लगाओ। किसी को परेशानी है तो बताओ। गौ माता की रक्षा करो, किसी को परेशानी है तो बताओ। इस पर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- रामेश्वर शर्मा का यह बयान बहुत गंदा और घटिया है। मैं इतना ही कहूंगा कि सुधर जाओ। बदतमीजियां मत करो। इतना गंदा बयान अपने मुंह से मत उगलो। बीजेपी विधायक मटकी फोड़ कार्यक्रम में दिया था बयान दरअसल, विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम में बयान दिया था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था- गरबा केवल उत्सव या मनोरंजन नहीं, बल्कि मां भगवती की आराधना का पर्व है। इसमें शामिल होने वालों को देवी की आराधना और प्रार्थना की भावना के साथ आना चाहिए। ‘सनातन से इतना प्रेम है तो राम-कृष्ण को मन में बसाएं’ विधायक ने कहा- अगर किसी को हिंदू धर्म और सनातन से इतना ही लगाव और प्रेम हो गया है तो रहीम और रसखान की तरह राम-कृष्ण को अपने मन में बसाएं। राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को अपने मन में स्थान दें। सनातन को स्वीकार करें। उनका डीएनए भी इसी देश का है। ‘गरबा को तमाशा बनाया तो नौजवान प्रतिकार के लिए तैयार’ रामेश्वर शर्मा ने कहा- गरबा को तमाशा बनाने और वहां आकर ‘लव जिहाद’ करने की कोशिश की गई तो भारत का नौजवान इसका प्रतिकार करने के लिए तैयार है। नौजवान अपने मां-बाप की सेवा करे। अपनी बहनों की सुरक्षा करे। जगदंबा का आशीर्वाद लेकर ‘राक्षसों’ का अंत करने के लिए तैयार रहे। गरबा में ID चेक और पंचगव्य पिलाने की मांग इधर, श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गरबा आयोजक हमारे हिंदू और सनातनी हैं। गरबा को केवल व्यवसाय या मनोरंजन का आयोजन न बनाएं। उन्होंने कहा- गरबा मां भगवती की आराधना का पर्व है। गरबा पंडालों में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की जाए। धार्मिक गीत और भजन बजाए जाएं और उसी वातावरण में गरबा कराया जाए। गरबा में ID चेक किया जाए। उन्होंने कहा- पंडाल में प्रवेश के स्थान पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद प्रवेश दिया जाए। पंचगव्य में गाय का गोमूत्र, गोबर, दूध, दही और घी शामिल होता है। आरिफ मसूद बोले- ‘बहुत गंदा और घटिया है बयान, सुधर जाओ’ रामेश्वर शर्मा के बयान वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- जब बाहर से कोई आकर बदतमीजी के अल्फाज इस्तेमाल करता है तो सवाल उठता है कि हमारी जमीन पर ऐसा क्यों बोला गया। मेहरबानी करो और इंसान को इंसान समझो। इंसानों की तुलना घोड़े से मत करो। उन्होंने कहा- सुधर जाएं, जनता सुधार देगी। पहली चीज तो मुसलमान गरबे में जाता नहीं है। उसका गरबे से कोई लेना-देना नहीं है। जो शब्द का प्रयोग किया गया है, वह बहुत गंदा है। निंदनीय है और मैं इतना ही कहूंगा- सुधर जा, बस। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष बोले- रामेश्वर शर्मा को संविधान पढ़ने की जरूरत वहीं, AIMIM मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा- शर्मा को संविधान पढ़ने की जरूरत है। इस तरह के बयान देश को तोड़ने का काम करते हैं। रामेश्वर शर्मा को मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन जैसे भाजपा नेताओं से बात करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के मुस्लिम नेताओं से पूछा- अगर रामेश्वर शर्मा मुस्लिमों से अपनी बहन-बेटियों को गरबा में लाने के लिए कह रहे हैं, तो क्या सनवर पटेल, जमाल सिद्दीकी और सैयद जफर इस्लाम अपनी बहन-बेटियों को गरबा में लेकर जाएंगे? उन्होंने रामेश्वर शर्मा के “हमारे भी छोरे तैयार हैं” वाले बयान पर कहा- घोड़े अगर आपने तैयार किए हैं तो मुख्तार अब्बास नकवी जैसे लोगों के लिए तैयार करें। अगर आपने घोड़े सजा कर रखे हैं तो यकीनन शाहनवाज हुसैन जैसे लोगों के लिए तैयार करके रखिए। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें… मौलाना बोले- मुस्लिम गरबा करते दिखें तो रोका जाए मौलाना अली कदर ने कहा कि हमारे सांसद ने कहा कि जिसका पर्व है वही मनाए। विधायक ने कहा कि सिर्फ हिंदू ही गरबा में शामिल हों। इस हिस्से का मैं समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी मुसलमान गरबा करते दिखें तो आप उसे फोर्स के जरिए रोक दीजिए। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here