Homeमध्यप्रदेशदेवास में बकरा चोरी करने वाल गिरोह पकड़ा:350 CCTV खंगालकर 5 आरोपी...

देवास में बकरा चोरी करने वाल गिरोह पकड़ा:350 CCTV खंगालकर 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹6.75 लाख का सामान जब्त

देवास में पुलिस ने लग्जरी कार से बकरा-बकरी चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक बकरी, ₹50 हजार नकद और करीब ₹6 लाख की मारुति सियाज कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महंगी कार से चोरी करने निकलते थे, ताकि किसी को शक न हो। चोरी किए गए बकरा-बकरी को कार की डिक्की में छिपाकर ले जाते थे। कई जगह चोरी का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बांगर, आनंदपुर डुंगरिया, करनावद और आष्टा सहित अन्य जगहों पर बकरा चोरी की वारदातें करना बताया है। बांगर में 2 और आनंदपुर डुंगरिया में 4 बकरियां चोरी होने के मामले BNP थाने में दर्ज हैं। कुल ₹6.75 लाख का सामान जब्त पुलिस ने करीब ₹25 हजार कीमत की एक बकरी, चोरी के बकरों को बेचकर मिले ₹50 हजार और कार जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here