Homeमध्यप्रदेशपांच बच्चों ने बुजुर्ग को पीटा,लात मारी,रुपए छीने-VIDEO:उज्जैन में बुजुर्ग भिखारी को बच्चे...

पांच बच्चों ने बुजुर्ग को पीटा,लात मारी,रुपए छीने-VIDEO:उज्जैन में बुजुर्ग भिखारी को बच्चे परेशान करते रहे कोई नहीं आया बचाने

उज्जैन के प्रसिद्ध गेबी हनुमान मंदिर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग के साथ पांच बच्चों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 16 सितंबर की रात करीब 4 बजे की बताई जा रही है। बच्चों ने बुजुर्ग को घेरकर करीब 10 मिनट तक लात-घूंसों और लकड़ी से पीटा। आरोप है कि इसके बाद वे बुजुर्ग के पास रखे कुछ रुपए भी छीनकर भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। पीड़ित बुजुर्ग केके शर्मा मंदिर के बाहर भिक्षावृत्ति कर जीवन गुजारते हैं। उन्होंने बताया कि चार-पांच बच्चे उन्हें आए दिन परेशान करते हैं और मारपीट के बाद उनके रुपए छीनकर ले जाते हैं। बुजुर्ग ने कहा, “मैं बूढ़ा हूं, कहां जाऊं?” उनका कहना है कि इस घटना से पहले भी बच्चे कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। वीडियो में घेरकर पीटते नजर आए बच्चे वायरल वीडियो में करीब 9 से 11 वर्ष की उम्र के पांच बच्चे मंदिर के पास दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग को घेरकर परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे कभी उन्हें लात-घूंसे मारते हैं तो कभी लकड़ी से चोट पहुंचाते हैं। इस दौरान एक बच्चा बुजुर्ग की धोती खींचता भी नजर आता है। बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते हुए चीखते दिखाई देते हैं, जबकि बच्चे हंसी-मजाक करते हुए उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों ने बच्चों की हरकत और बुजुर्ग की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। पहले भी मारपीट करने का आरोप बुजुर्ग केके शर्मा का कहना है कि उनके साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि बच्चे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं और रुपए छीनकर ले जाते हैं। घटना के बाद अब बुजुर्ग की सुरक्षा और बच्चों की इस हरकत को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here