Homeमध्यप्रदेशडिवाइडर से टकराई कार, पलटते ही लगी आग, VIDEO:पीथमपुर से सांवरियाजी जा...

डिवाइडर से टकराई कार, पलटते ही लगी आग, VIDEO:पीथमपुर से सांवरियाजी जा रहे थे, स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाते ही कार बेकाबू हुई; पांच को आई चोटें

रतलाम के नामली में शनिवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटने के बाद कार में आग लग गई और कुछ देर बाद ब्लास्ट हो गया। कार में सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे नामली के पल्दूना फंटा के पास हुई। कार में सचिन सौंधिया, सोनरजीत पिता सुरेंद्र यादव, अनुपम केशरवानी पिता श्यामु केशरवानी, प्रिंस सिंह राजपूत पिता मनोज सिंह और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। सभी शाम करीब 7 बजे पीथमपुर से इको स्पोर्ट्स कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 1145 से सांवरिया जी दर्शन के लिए निकले थे। कार सचिन चला रहा था। देखिए चार तस्वीरें… स्पीड ब्रेकर देखकर ब्रेक लगाया, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से पल्दूना जाने के लिए फोरलेन पर कट है। यहां तेज रफ्तार के कारण पहले भी हादसे होने की वजह से कट के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। स्पीड ब्रेकर सामने आने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलटियां खाते हुए सड़क पर जा गिरी और उसमें आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद कार सवार पांचों लोग बाहर निकल आए। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नामली थाना प्रभारी अमित कोरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचों को नामली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सभी को मामूली चोटें आई हैं। सचिन ने बताया- बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई कार सचिन सोधिया ने बताया कि वह पीथमपुर का रहने वाला है। घटना के समय वह अपने साथियों के साथ पीथमपुर से सांवरिया सेठ जा रहा था। सभी लोग शाम करीब 7 बजे पीथमपुर से निकले थे। सचिन के मुताबिक, रास्ते में बाजार के लोगों को बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। उस समय कार की रफ्तार करीब 70 से 80 किमी प्रति घंटा थी। उसने स्पष्ट किया कि हादसे के दौरान कार के नीचे कोई व्यक्ति नहीं दबा था। उसने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें प्रिंस सिंह राजपूत, सुरेंद्र यादव के बेटे सोनरजीत यादव, अनुपम केसरवानी और सचिन सोधिया शामिल थे। पांचवें व्यक्ति के बारे में पूछताछ में अलग से जानकारी दर्ज की गई। प्रिंस ने बताया- कार मेरे नाम पर पंजीकृत कार मालिक प्रिंस सिंह राजपूत ने बताया कि वह पीथमपुर के पटेल मोहल्ला, थाना पीथमपुर सेक्टर-1 का रहने वाला है। उसके मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार क्रमांक MP09 CP 1145 फोर्ड ईकोस्पोर्ट है और उसके नाम पर पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान मौजूद अनुपम केसरवानी ने अपना नाम बताया। उसने खुद को पीथमपुर सेक्टर-1 क्षेत्र का निवासी बताया। उसके पिता का नाम समुद्र गुप्ता बताया गया है। समय रहते बाहर निकल आए पांचों फोरलेन पर लगे सीसीटीवी में कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने और पलटने का घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। टक्कर के बाद कार पलटती हुई दिखाई देती है। इसके बाद कार में आग लग जाती है। हादसे के बाद कार सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए। नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। कार सवारों से पूछताछ की जा रही है। पांचों लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here