इंदौर के एमवाय अस्पताल के ओआर-1 में शनिवार रात सर्जरी के फर्स्ट ईयर के डॉक्टर के साथ मारपीट हो गई। एक मरीज की मौत के बाद परिजन गुस्सा हो गए। वे डॉक्टरों को अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। हाथापाई के बाद सभी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया और बाहर आ गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। देखें 3 तस्वीरें… मरीज की मौत के बाद परिजन का हंगामा संयोगितागंज पुलिस रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर एमवाय अस्पताल परिसर पहुंची थी। बताया जाता है कि यहां एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजन नाराज हो गए। उन्होंने डॉक्टर से विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद यहां जमकर कहासुनी हुई। डॉक्टरों के काम बंद करने की सूचना सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा गार्ड भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पकड़कर बाहर किया। इसके बाद संयोगितागंज थाने का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, अभी दोनों पक्षों के नाम सामने नहीं आए हैं। मौके पर डॉक्टरों के काम बंद करने की जानकारी सामने आई है।
