Homeमध्यप्रदेशचंदेरी में 2 घंटे तेज बारिश, बाइक तक बहने लगीं:लोगों ने खींचकर...

चंदेरी में 2 घंटे तेज बारिश, बाइक तक बहने लगीं:लोगों ने खींचकर सुरक्षित किया; अशोकनगर में भी रात तक हुई बरसात

अशोकनगर जिले में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। चंदेरी में करीब 2 घंटे तक हुई भारी बारिश से सदर बाजार की गलियां पानी से लबालब हो गईं। पानी तेज बहाव के साथ गलियों में बहता हुआ कुछ दुकानों तक पहुंच गया। इसी दौरान गली में खड़ी कुछ बाइकें पानी के बहाव में बहने लगीं। लोगों ने इन्हें खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चंदेरी में बारिश शाम करीब 5 बजे शुरू हुई और रात तक रुक-रुककर जारी रही। सबसे ज्यादा बारिश शुरुआती दो घंटे में हुई। इसके बाद बारिश की रफ्तार कम हो गई और मध्यम बारिश होती रही। सदर बाजार की गलियों में पानी भरने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी हुई। कुछ दुकानों तक पानी पहुंचने पर दुकानदारों को सामान सुरक्षित जगह पर रखना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सीजन में पहली बार चंदेरी में इतनी तेज बारिश हुई है। अशोकनगर में दोपहर और देर शाम बारिश अशोकनगर शहर में दोपहर के समय करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान हवा के साथ आधे घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश होती रही। कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन देर शाम फिर बारिश शुरू हो गई, जो रात तक जारी रही। बारिश के कारण अमाही तालाब में पानी लाने वाली नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। इससे आने वाले समय में अमाही तालाब में पानी की आवक बढ़ने और जलस्तर ऊपर जाने की संभावना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here