Homeमध्यप्रदेशयुवक ने पत्नी और 3 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा:दमोह में वारदात...

युवक ने पत्नी और 3 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा:दमोह में वारदात के बाद घर के बाहर बैठा रहा, चाचा से बोला- चारों को मार डाला

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपी द्वारका पटेल ने पत्नी खेमाबाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और राजा (1) पर हमला किया। चारों की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। उसके चाचा हरगोविंद पटेल ने बताया कि द्वारका ने उनसे कहा- हमने पत्नी और सभी बच्चों की हत्या कर दी है। उन्हें कुल्हाड़ी से काट दिया है। पास आए तो आप पर भी हमला कर देंगे। इसके बाद डर के कारण चाचा दूर हो गए। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी आनंद कलादगी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे वारदात की सूचना मिली थी। डायल 112 के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छोटे भाई पर शक की बात कही आरोपी के चाचा हरगोविंद पटेल के मुताबिक, द्वारका ने हत्या की वजह अपने छोटे भाई हरिशंकर को बताया। उसने कहा कि उसे शक था कि उसका छोटा भाई उसकी पत्नी को भगाकर ले जा रहा है। चरित्र संबंधी शक को लेकर उसने यह हत्याकांड करने की बात कही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सागर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। जांच और परीक्षण के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद
एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पत्नी की ओर से मगरोंन थाने में 498 का मामला भी दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी के पिता उसे समझाने गांव पहुंचे थे। रात में पत्नी और बच्चे सो गए थे। इसके बाद सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी ने कुल्हाड़ी से चारों पर हमला कर दिया। पिता बोले- शराब पीकर बेटी से मारपीट करता था
मृतका खेमाबाई के पिता बाबूलाल पटेल ने बताया कि दामाद शराब पीकर बेटी से मारपीट करता था। इसका मामला भी दर्ज कराया गया था। बाद में दामाद ने कोर्ट में राजीनामा कर बेटी को अच्छे से रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि पति शराब पीकर उससे मारपीट कर रहा है। इसके बाद शुक्रवार को वे लोग करैया गांव से कबीरपुर पहुंचे और दामाद को समझाया था कि अच्छे से रहे और विवाद न करे। इसके बाद वे वापस चले गए। शनिवार सुबह उन्हें बेटी और तीन बच्चों की हत्या की जानकारी मिली।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here