Homeमध्यप्रदेशसतना में 3.51 लाख दीपों से रोशन हुआ जिला:21 हजार दीपों से...

सतना में 3.51 लाख दीपों से रोशन हुआ जिला:21 हजार दीपों से बना भारत-मध्यप्रदेश का नक्शा, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान भी चलाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को सतना जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हुआ। अभियान के तहत सेवा और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम हुए। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलेभर में कुल 151 युवाओं ने रक्तदान किया। इनमें महापौर योगेश ताम्रकार समेत कई युवा और कार्यकर्ता शामिल रहे। जांच के बाद कराया गया रक्तदान जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए पंजीयन काउंटर बनाए गए थे। पहले रक्तदाताओं का पंजीयन हुआ। इसके बाद ब्लड ग्रुप समेत जरूरी जांच की गई। जांच पूरी होने पर उन्हें अस्पताल के वार्ड में बने शिविर में ले जाकर क्रम से रक्तदान कराया गया। बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान सेवा संकल्प अभियान के तहत सतना बस स्टैंड पर स्वच्छता कार्यक्रम भी हुआ। सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। 21 हजार दीपों से रोशन हुई व्यंकटेश वाटिका शाम 7 बजे जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों और पंचायतों में दीप जलाए गए। ये दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा और समर्पण को लेकर जलाए गए। जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम व्यंकटेश वाटिका में हुआ। रात करीब 8.30 बजे वाटिका की सभी लाइटें बंद की गईं। इसके बाद पूर्व संभागायुक्त बीएस जामोद ने एक दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। व्यंकटेश वाटिका में लोगों ने 21 हजार दीप जलाए। चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर परिसर में भी दीप जलाए गए। आयोजकों के अनुसार, पूरे जिले में 3 लाख 51 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए। सांसद गणेश सिंह ने दीप प्रज्वलन के आयोजन को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वे सुबह से जिले में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवा और समर्पण को लेकर लोगों में उत्साह रहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here