प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में सबसे बड़ा आयोजन हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख, जबकि मकानों और दुकानों में 10 लाख दीपक जलाए गए। शिप्रा के रामघाट पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद शिप्रा की आरती की गई।
