रतलाम के आलोट में लूनी नदी के स्टापडेम में अपनी नानी के निधन के 10वें के कार्यक्रम में शामिल होने आया 20 वर्षीय युवक पानी में गुरुवार दोपहर डूब गया। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ, लोकल गोताखोर तलाशन में जुटे। शाम तक वह नहीं मिला। युवक का नाम करण प्रजापत निवासी ग्राम चायडा जिला झालावाड़ा राजस्थान का रहने वाला है। युवक आलोट के गांव बर्डिया राठौर में अपनी नानी के निधन होने पर 10वें के घाटाकर्म कार्यक्रम में शामिल होने आया था। क्रियाकर्म के बाद परिजन के सभी सदस्य गांव में लूनी नदी के बने स्टाप डेम पर नहाने गए थे। दूसरी डूबकी में अंदर चला गया
पानी में उतरने के बाद युवक ने पहले एक डूबकी लगाई। इसके बाद दूसरी डूबकी लगाने पर वह पानी के अंदर ही चला गया। नहीं दिखने पर परिजनों ने शोर-शराबा मचाया। लोगों ने उसे पानी में तलाश किया। लेकिन नहीं मिला। रात तक नहीं मिला
इसके बाद आलोट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोकल गोताखोर व एसडीईआरएफ की टीम भी नाव लेकर पहुंची। पानी में युवक को तलाश किया। लेकिन रात 9 बजे तक नहीं मिला। रात में भी लाइट की व्यवस्था कर तलाश जारी है।
