Homeमध्यप्रदेशफर्जी IAS केस: जांच करते-करते खुद घिरे ASI:रुपए मांगने के आरोप में...

फर्जी IAS केस: जांच करते-करते खुद घिरे ASI:रुपए मांगने के आरोप में लाइन अटैच,धोखाधड़ी की जांच में फरियादियों-आरोपियों से पैसे मांगने की शिकायतें

फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे बाग सेवनिया थाने के ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर खुद ही जांच के घेरे में आ गए हैं। दोनों पर धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई और जांच के नाम पर फरियादियों व आरोपियों से रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने की शिकायत सामने आने के बाद DCP जोन-2 विकास शहवाल ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने का आरोप पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ASI मनोज शर्मा बाग सेवनिया थाने में दर्ज धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनके और हवलदार सुनील राठौर के खिलाफ शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं। आरोप था कि दोनों पुलिसकर्मी जांच में कार्रवाई का दबाव बनाकर फरियादियों और आरोपियों से रुपए मांगते थे। शिकायतों की जांच के दौरान फर्जी IAS तृप्ति सिंह से जुड़े मामले में भी दोनों पर रुपए मांगने के आरोप सामने आए। DCP को लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। होटल-रिसॉर्ट की लीज दिलाने के नाम पर ठगी का मामला तृप्ति सिंह पर एमपी टूरिज्म के होटल और रिसॉर्ट लीज पर दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं। इसी मामले की जांच बाग सेवनिया पुलिस कर रही है। पुलिस की जांच में तृप्ति सिंह की कथित फर्जी पहचान और उसके जरिए लोगों से रकम लेने से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं। अब इसी केस की जांच करने वाले पुलिसकर्मियों पर रुपए मांगने के आरोप सामने आने से पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। जुए की फड़ पर कार्रवाई के बाद कोतवाली TI समेत तीन सस्पेंड इधर, कोतवाली इलाके में जुए की फड़ पर कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। शुक्रवार को ACP संतोष पटेल ने कायस्थपुरा में जुए की फड़ पर छापा मारकर 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। मौके से 3.30 लाख रुपए जब्त किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में देवरी, रायसेन का इनामी बदमाश फरहान भी शामिल था। जुए की फड़ की जानकारी थाना स्तर पर होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोपों के बाद मंगलवार को DCP जोन-3 आयुष गुप्ता ने कोतवाली TI प्रभात गौड़, बीट प्रभारी ASI और माइक्रो बीट प्रभारी सिपाही को निलंबित कर दिया। इससे पहले स्टेशन बजरिया क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने रूसी खान की जुए की फड़ पकड़ी थी। कार्रवाई के बाद स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को भी निलंबित किया गया था। ये खबर भी पढ़ें… फर्जी आईएएस ने वीडियो बनाने वाली युवतियों को भी ठगा भोपाल में फर्जी आईएएस बनकर लोगों को नौकरी और सरकारी काम दिलाने का झांसा देने वाली तृप्ति सिंह का फर्जीवाड़ा अब उसके वायरल वीडियो से भी जुड़ गया है। जिस वीडियो में उसके साथ बैतूल की दो युवतियां खुद को आईएएस अधिकारी बता रही थीं, पुलिस जांच में वही युवतियां तृप्ति की ठगी का शिकार निकली हैं।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here