Homeमध्यप्रदेश40 साल से रह रहे,अब मिलेगा जमीन का हक:इंदौर में 30 हजार...

40 साल से रह रहे,अब मिलेगा जमीन का हक:इंदौर में 30 हजार लोगों को पट्टे; 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित होगा। यहां वे स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे। खास बात राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मप्र में पहली बार आ रहे नितिन नवीन की कोई स्वागत रैली नहीं होगी। दरअसल उनकी व्यस्तता के मद्देनजर उनका यहां सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत ऐसे लोगों को उनकी जमीन और मकान का अधिकार देने का काम किया जा रहा है, जो वर्षों से वहां रह रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन का वैध दस्तावेज या पट्टा नहीं है। इंदौर और आसपास के क्षेत्र के करीब 30 हजार लोगों को स्वामित्व के पट्टे दिए जाने की तैयारी है। योजना के तहत जिस स्थान पर व्यक्ति वर्षों से रह रहा है, उसी स्थान पर उसे स्वामित्व का अधिकार देने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक मकान बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों ने यह समस्या बताई थी कि वे 40-40 वर्षों से अपनी जगह पर रह रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन का अधिकार या पट्टा नहीं है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर स्वामित्व योजना को आगे बढ़ाया गया। स्वागत रैली नहीं, सीधे कार्यक्रम में पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयवर्गीय ने बताया कि नितिन नवीन का इंदौर दौरा सीमित समय का रहेगा। उनके स्वागत में कोई बड़ी रैली या शोभायात्रा आयोजित नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि वे केवल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आएंगे। इसी दिन उनका उज्जैन और नीमच का दौरा भी रहेगा। हालांकि उनका अभी अधिकृत प्लान जारी नहीं हुआ है। बहरहाल. इंदौर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। खासकर उनके रुट, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, सुरक्षा आदि को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे जिनमें 30 हजार लाभार्थी हैं जो आसपास के गांवों के हैं। दरअसल अभी उनका दिल्ली से फाइनल प्लान जिला प्रशासन को नहीं मिला है। फाइनल प्लान मिलते ही उनकी सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान पर खास फोकस रहेगा। उनकी सिक्युरिटी के लिहाज से कार्यक्रम स्थल, रुट मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे आदि को लेकर कसावट की जाएगी। उधर, लाभार्थियों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशान न हो इसके लिए करीब 2 हजार बसों का इंतजाम किया जा रहा है। बारिश के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here