इंदौर में छात्र से जुड़ी मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। मंगलवार दोपहर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के मेन गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से समस्याओं का जल्द निराकरण की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जबकि भंवरकुआ से आईटी पार्क जाने वाले मार्ग पर आधा किमी मीटर से ज्यादा मार्ग पर गाड़ियां फंसी है। यहां जाम लगा हुआ है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बस स्टॉप और बस पास शुल्क कम करने की मांग
एबीवीपी की प्रमुख मांगों में स्कूल ऑफ फार्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप की व्यवस्था करना और सिटी बस के बढ़े हुए बस पास शुल्क को कम करना शामिल है। साथ ही DAVV के मुख्य गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग है। देखें तस्वीरें… गर्ल्स हॉस्टल रोड पर कैमरे और लाइट लगाने की मांग
एबीवीपी ने DAVV गर्ल्स हॉस्टल के सर्विस रोड पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करने की मांग भी की है। ABVP पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर विश्वविद्यालय परिसर और गर्ल्स हॉस्टल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्राओं की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही है।
