Homeछत्तीसगढ़युवक बोला- TI मेरा मौसा है, घसीटकर मारूंगा, VIDEO:बिलासपुर सिम्स अस्पताल में...

युवक बोला- TI मेरा मौसा है, घसीटकर मारूंगा, VIDEO:बिलासपुर सिम्स अस्पताल में कर्मचारी को धमकाया, पुलिस ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई, अरेस्ट

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के दवा वितरण रूम में घुसकर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि, टीआई मेरा मौसा है, घसीटते ले जाऊंगा, बहुत मारूंगा।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से माफी मंगवाई और वीडियो भी बनाया। दरअसल, शनिवार को प्रियांशु मिश्रा अपने दादा के लिए सिम्स के स्टोर रूम में दवाई लेने गया था। इस दौरान वह काउंटर पर सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) के लिए तय लाइन में लग गया। इस पर दवा वितरण कर रहे कर्मचारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम सीनियर सिटीजन नहीं हो, इसलिए सामान्य दवा खिड़की (काउंटर) पर जाओ। कर्मचारी की यह बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया। देखिए तस्वीरें… रूम में घुसकर किया हंगामा, कर्मचारी को दी गाली युवक का कहना था कि, वह अपने दादा के लिए दवाई ले रहा है, इसलिए उसे सीनियर सिटीजन काउंटर से ही दवा चाहिए। जिस पर बात इतनी बढ़ी कि युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवक स्टोर रूम में घुस गया और फार्मासिस्ट को पकड़कर उससे उलझने लगा। बीच-बचाव में आए बाकी कर्मचारियों से भी उलझने लगा। इस दौरान युवक ने 15 मिनट तक जमकर हंगामा करते रहा। बोला- टीआई मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा वीडियो में युवक साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि, सिविल लाइन में मेरा मौसा टीआई है, तुम सब को देख लूंगा। इसके बाद बाहर निकलकर सभी से माफी मांगने का दबाव बनाते हुए हंगामा करता रहा। इससे लगभग आधे घंटे तक दवा वितरण का काम भी प्रभावित रहा। उसने अपना नाम प्रियांशु बताया। वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी प्रियांशु मिश्रा (22) पिता दीपक मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नाम लेने पर बदमाश ने IPS के बेटे को पीटा: बोला- तेरा बाप पुलिस वाला है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा; अरेस्ट, निकाला गया जुलूस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों का पुलिस ने कोतवाली थाने से कोर्ट तक जुलूस निकाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here