Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत:बारिश से बचने...

उज्जैन में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत:बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, मौके पर ही गई जान

उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के बाढ़कुमेद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 70 साल के मानसिंह मीणा और 35 साल के मजदूर हरिलाल राठौर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, मानसिंह मीणा और हरिलाल राठौर खेत में चारा काटने गए थे। चारा काटने के बाद वे दोनों घर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों रास्ते में एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। कुछ देर बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए उज्जैन के चरक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here