मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में रविवार रात बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने रविवार को 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर भेजा गया है। तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। आलोक कुमार वर्मा को देवास से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रीवा बनाया गया है। इसके अलावा मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर, जबकि मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल भेजा है। वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। 127 DSP स्तर के अधिकारियों का फेरबदल
राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें उप पुलिस अधीक्षक, SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर की पदस्थापनाएं शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदों पर भेजा गया है, जबकि कई SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं।
