Homeमध्यप्रदेशझरने में फंसे महाराष्ट्र के 4 युवक, VIDEO:150 फीट से गिरते पानी...

झरने में फंसे महाराष्ट्र के 4 युवक, VIDEO:150 फीट से गिरते पानी के नीचे चट्टान पर डेढ़ घंटे बैठे रहे; SDERF ने किया रेस्क्यू

छिंदवाड़ा में मोहखेड़ के कुकड़ीखापा जलप्रपात में रविवार को नागपुर के चार युवक अचानक बढ़े पानी के बीच फंस गए। वे करीब डेढ़ घंटे तक 150 फीट ऊंचाई से गिरते पानी के नीचे चट्टान पर बैठे रहे। तेज बहाव के कारण उनके लिए वापस लौटना संभव नहीं था। पर्यटकों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्टेट कमांड सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश पर पहुंची SDERF की टीम ने करीब 150 फीट गहराई में उतरकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी युवक सुरक्षित हैं। पहले 3 तस्वीरें देखिए… फोटो-वीडियो बनाने पानी के बीच पहुंचे थे
नागपुर से आए चारों युवक कुकड़ीखापा जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। वे फोटो और वीडियो बनाने के लिए पानी के बीच चट्टानों तक चले गए। इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया। पानी का बहाव तेज हो गया। रास्ता डूबने के कारण युवक वापस नहीं लौट सके। वे एक चट्टान पर बैठकर मदद का इंतजार करते रहे। वहां मौजूद दूसरे पर्यटकों ने उन्हें फंसा देखा। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम बुलाई
सूचना मिलने पर मोहखेड़ थाना प्रभारी और उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिस के लिए तत्काल नीचे उतरना संभव नहीं था। चार युवकों के फंसे होने की सूचना स्टेट कमांड सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या के निर्देश पर SDERF की टीम को रवाना किया गया। रस्सियों और उपकरणों से निकाला बाहर
रेस्क्यू टीम कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जवानों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ जलप्रपात के नीचे उतरकर चट्टान तक पहुंचने का प्रयास किया। करीब 150 फीट गहराई में पहुंचने के बाद टीम ने रस्सियों की मदद से युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम का रेस्क्यू के बाद सुरक्षित अंत हुआ। नागपुर के रहने वाले हैं चारों युवक
रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान श्याम पिता केशव बोरकर (25), अथर्व पिता आनंद राव ओके (22), मनीष पिता रामेश्वर उइके (25) और सतीश पिता श्रवण बावने (23) के रूप में हुई है। चारों नागपुर के रहने वाले हैं। रेस्क्यू टीम में ये जवान शामिल रहे
अभियान में सैनिक राजा मर्सकोले, स्पर्श यादव, प्रवीण धुर्वे, सुमित शर्मा, दीपेंद्र बरकडे, अजय धुर्वे और सचिन विश्वकर्मा शामिल रहे। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। रेस्क्यू के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here