Homeछत्तीसगढ़नशे में पति 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा,VIDEO:6 घंटे तक चला...

नशे में पति 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा,VIDEO:6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नीचे लगी रही भीड़; समझाइश के बाद उतरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को नशे में एक पति 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 6 घंटे तक समझाइश के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। हालांकि, टॉवर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना करतला थाना क्षेत्र की है। बता दें कि बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र में 7 दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति 125 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बिलासपुर और कोंडागांव में भी टावर पर चढ़ने के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कोरबा की तस्वीरें देखिए… शराब के नशे में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक का नाम देव सिंह राठिया है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक शराब के नशे में था। दोपहर में वह अचानक गांव के पास लगे करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टॉवर के सबसे ऊपर पहुंच गया। पत्नी और बच्चे नीचे से लगाते रहे आवाज युवक को टॉवर पर चढ़ता देख उसकी पत्नी, बच्चे और गांव के लोग नीचे से उसे उतरने के लिए समझाते रहे। वे लगातार आवाज लगाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह कभी टॉवर के ऊपर जाता तो कभी थोड़ा नीचे आता और फिर ऊपर चढ़ जाता। उससे ऊपर चढ़ने का कारण पूछा गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और टॉवर पर ही बैठा रहा। पुलिस और तहसीलदार ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। हाईटेंशन लाइन में हजारों वोल्ट का करंट होने के कारण युवक की जान को खतरा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने बेहद सावधानी से उसे नीचे उतरने के लिए समझाना शुरू किया। 6 घंटे बाद नीचे उतरने को राजी हुआ करीब 6 घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। जैसे ही वह सुरक्षित नीचे उतरा, वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली। नशे में था युवक, वजह की पूछताछ जारी करतला थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहसीलदार के साथ मिलकर युवक को काफी देर तक समझाया गया। इसके बाद वह नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक शराब के नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने टॉवर पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए,टावर पर चढ़ा: बेमेतरा में 125 फीट ऊंचाई पर पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा; 10 दिन में तीसरी घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार रात पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों तक उसका हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here