Homeमध्यप्रदेशखड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं...

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं हटाने और मंदिर निर्माण की मांग

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और सड़क चौड़ीकरण के चलते चर्चा में आए खड़े हनुमान मंदिर में शनिवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान साध्वी हर्षानंद गिरि (पूर्व नाम हर्षा रिछारिया) दूसरी बार मंदिर पहुंचीं। उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए और प्रशासन से प्रतिमा नहीं हटाने के साथ मंदिर निर्माण की साफ घोषणा करने की मांग की। साध्वी हर्षानंद गिरि इससे पहले दो दिन पहले भी मंदिर आई थीं। तब उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हुए विरोध प्रदर्शन और धरना देने की बात कही थी। शनिवार शाम दोबारा पहुंचने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मीडिया के जरिए उठाई गई बात सरकार तक पहुंच गई है। संत समाज भी इस मुद्दे से जुड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने इस मामले में कुछ और समय मांगा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रविवार शाम खड़े हनुमान मंदिर परिसर में ‘सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ’ होगा। उनका कहना था कि यज्ञ के जरिए हनुमानजी से प्रार्थना की जाएगी कि प्रशासन और सरकार को सद्बुद्धि मिले। साथ ही, अगले 48 घंटे में प्रतिमा नहीं हटाने का लिखित और मौखिक आश्वासन दिया जाए। साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि वे अब प्रशासन और सरकार से यह घोषणा सुनना चाहती हैं कि खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को यहां से नहीं हटाया जाएगा। साथ ही, मंदिर का निर्माण कब तक होगा, यह भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा सनातनियों को शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा, ताकि समाज की एकजुटता दिख सके। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि अब इन्हें यहां से हटाने का पांचवां प्रयास न हो। बल्कि प्रशासन और सरकार यह बताए कि यहां मंदिर का निर्माण कितनी जल्दी होगा।” शनिवार शाम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हनुमानजी के जयकारे भी लगाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here