Homeछत्तीसगढ़नौकरी करने UP गया युवक तस्कर बनकर लौटा:पिता-रिश्तेदार के साथ मिलकर करने...

नौकरी करने UP गया युवक तस्कर बनकर लौटा:पिता-रिश्तेदार के साथ मिलकर करने लगा अवैध कारोबार, बिलासपुर पहुंची 20 लाख की नशीली दवाइयां

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से उत्तर प्रदेश नौकरी करने गया युवक लौटकर नशे का बड़ा तस्कर बन गया। नशीली दवाओं की बड़े पैमाने पर सप्लाई करने लगा। इस अवैध कारोबार में अपने पिता और रिश्तेदारों को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से 20 लाख रुपए कीमती 4,750 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की है। नशीली दवाओं का खेप ट्रेन से शहर पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अब मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करने का दावा कर रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, एसीसीयू की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम गुड़ी में बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। लोनिया पारा निवासी मुकेश लोनिया अपने घर पर प्रतिबंधित दवाओं को छिपाकर रखा है। पुलिस की टीम ने तलाशी के दौरान बैग में भरकर रखी गई भारी मात्रा में प्रॉक्सिको स्पास और अल्प्राविन की टैबलेट बरामद किया। जिनका कुल वजन करीब 2.5 किलोग्राम था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी मुकेश लोनिया (20) कुछ समय पहले मजदूरी के लिए उत्तर प्रदेश गया था। वहां उसकी पहचान नशे के कारोबारियों से हो गई। वापस गांव लौटकर उसने अपने पिता उग्रसेन लोनिया (60) और रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा (20) के साथ मिलकर यहां नशीली गोलियां बेचना शुरू कर दिया। मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि, मुख्य आरोपी मुकेश पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। पुलिस ने कोनी थाने में मुकेश लोनिया के खिलाफ करीब दो साल पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी समय से उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के तस्करों से थी। अब पुलिस इस नशे की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन और आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच भी कर रही है। सूच्चा की गिरफ्तारी से कटनी रूट हुआ था बंद, अब यूपी से आ रही खेप इससे पहले, सीएसपी निमितेश सिंह ने नशीली दवाओं के कुख्यात सौदागर सूच्चा सिंह और उसके पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद बिलासपुर और आसपास के जिलों में कटनी से होने वाली नशे की सप्लाई लगभग बंद हो गई थी। लेकिन अब, करीब डेढ़ साल बाद नशे का कारोबार फिर फैलने लगा है। तस्करों ने कटनी का रूट बंद होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खेप मंगवाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सरकंडा और सीपत में पकड़ी गई नशीली दवाओं के तार सीधे यूपी से जुड़े पाए गए हैं। मथुरा के तस्करों की जानकारी जुटा रही पुलिस पुलिस ने तस्करों के सरगना मुकेश से पूछताछ की, तब पता चला कि उसने ट्रेन के जरिए नशीली दवाइयों को मंगाया था। उत्तरप्रदेश के मथुरा से दवाइयां भेजी गई थी। उससे पूछताछ कर पुलिस मथुरा के तस्कर की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी और बड़े सौदागरों की भी धरपकड़ की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here