Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई की मांग:गजब है... नाला पार करने बुजुर्ग की...

कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई की मांग:गजब है… नाला पार करने बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ गया पटवारी

जिले के ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया। यहां एक पटवारी नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग ललबा केवट की पीठ पर सवार हो गया… संभवत: ऐसा इसलिए ताकि उसके जूते खराब न हों। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांववालों ने बताया कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है, जो नाला पार करने के दौरान बुजुर्ग की पीठ पर सवार हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उसकी गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे गांव और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। मामले को लेकर लोगों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है और कलेक्टर को आवेदन देकर पटवारी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here