गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा गांव के पास सोमवार-मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। इस हादसे में 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें गोंदिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल बालाघाट के रहने वाले हैं। यह हादसा गोंदिया ग्रामीण थाना क्षेत्र के नागरा में रात करीब 11 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। मजदूरों को हैदराबाद ले जा रही बोलेरो गाड़ी पर सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक को क्रेन से हटाना पड़ा, तब जाकर बुलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। बुलेरो में कुल 13 लोग सवार थे। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची ने बाद में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि किरनापुर क्षेत्र के सावरी, किन्ही, लोढामा, पिपलगांव और पल्हेरा गांव के ये लोग मजदूरी करने के लिए हैदराबाद जा रहे थे। देर रात वे बुलेरो से गोंदिया की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। तस्वीरें देखिए… आमने सामने से हुई टक्कर गोंदिया ग्रामीण थाना पुलिस अधिकारी वैभव पंवार ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में बोलेरो चालक समेत 8 लोग और ट्रक चालक घायल हुए हैं, जिनका गोंदिया के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीएम के बाद शव मृतकों के गृह नगर भेजे जा रहे हैं। इनकी हुई मौत ये हुए घायल
