Homeमध्यप्रदेशमहाकाल के लड्डू का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, FIR:खराब गुणवत्ता बताने पर...

महाकाल के लड्डू का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, FIR:खराब गुणवत्ता बताने पर कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ महाकाल थाने में केस दर्ज

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी को लेकर इंस्टाग्राम आईडी _roshan_yadav2 पर वीडियो जारी करना उज्जैन के एक कॉन्टेंट क्रिएटर पर भारी पड़ गया। वीडियो जारी करने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर समिति ने क्रिएटर के खिलाफ महाकाल थाने में आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। युवक ने वीडियो शेयर कर लड्डू की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। साथ ही एक बालिका की तबीयत खराब होने की बात भी कही थी। मंदिर समिति ने कहा- प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची महाकाल मंदिर की तरफ से FIR में बताया है कि 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के संबंध में एक भ्रामक वीडियो उज्जैन के रोशन यादव ने वायरल किया था। यह प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता है। वीडियो में प्रसाद की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए लड्डू टूटे होने और प्रसाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य खराब होने संबंधी निराधार और भ्रामक प्रचार किया गया। वायरल वीडियो में जानबूझकर प्रसाद को बिखेरकर प्रदर्शित किया था। पूरा वीडियो भ्रामक था, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करते हैं मंदिर समिति ने वीडियो प्रसारित करने वाले रोशन यादव की इंस्टाग्राम आईडी (_roshan_yadav22) के खिलाफ महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। महाकाल मंदिर समिति की तरफ से बताया कि श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद रागी आटा (मिलेट), गुड़ और शुद्ध घी से पूर्ण स्वच्छता के साथ निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किया जाता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस प्रसाद को गहन आस्था एवं विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं। यह प्रसाद लाखों भक्तों की श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक है। रागी से निर्मित यह श्रीअन्न प्रसादम् कैल्शियम, आयरन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होकर स्वास्थ्यवर्धक है। यह खबर भी पढ़ें… श्रावण के पहले सोमवार 26 लाख का लड्डू बिका श्रावण मास के पहले सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 2.5 लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और उनके प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद को अपने साथ ले गए। इस दिन 54.48 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री हुई, जिसकी कुल कीमत करीब 26 लाख रुपए रही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here