भोपाल के नीलबड़ में शनिवार को आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षासूत्र बांधा। रातीबड़ भाजपा मंडल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी के संकल्प का अवसर है। उन्होंने कहा कि कलाई पर बंधा हर रक्षासूत्र उन्हें क्षेत्र की बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए काम करने की जिम्मेदारी याद दिलाता है। शर्मा ने कहा, बहनों का यह स्नेह मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। उनका विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कलाई पर बंधा हर रक्षासूत्र मेरे सेवा-संकल्प को और मजबूत करता है। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भी महिला सशक्तिकरण और बहनों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की प्रत्येक महिला आत्मविश्वास, सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़े। इधर, मंत्री विश्वास सारंग को बांधी राखियां सारंग बोले- रिश्ते धर्म की सीमाओं से ऊपर मंत्री सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्नेह और रिश्तों की भावना धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर है। रक्षाबंधन लोगों को स्नेह और विश्वास के सूत्र में बांधता है। विभिन्न समाजों की बहनों का एक साथ राखी बांधना सामाजिक समरसता और एकता का संदेश है। तीसरे दिन 29,179 बहनों ने बांधी थी राखी महोत्सव के तीसरे दिन 29,179 बहनों ने मंत्री सारंग को राखी बांधी थी। पिछले साल पूरे महोत्सव में 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने राखी बांधी थी। इस बार सहभागिता बढ़ने से यह आंकड़ा पार होने की संभावना है। 6 सितंबर को तीन वार्डों में आयोजन रविवार को वार्ड 36 में सुबह 11 बजे, वार्ड 70 में दोपहर 1 बजे और वार्ड 37 में शाम 4 बजे रक्षाबंधन महोत्सव होगा।
