Homeमध्यप्रदेशशिक्षकों ने ई अटेंडेंस लगाई, मैसेज आया अनुपस्थिति का:शिक्षक दिवस पर विद्यालयों...

शिक्षकों ने ई अटेंडेंस लगाई, मैसेज आया अनुपस्थिति का:शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हाजिर होने के बाद भी मैसेज से टीचर्स परेशान

शिक्षक दिवस के दिन विद्यालयों में पहुंचकर ई अटेंडेंस लगा चुके सैकड़ों शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालय में मौजूद होने के बाद भी अबसेंट होने का मैसेज भेजा। हमारे शिक्षक एप के जरिए मिले ऐसे मैसेज से शिक्षक परेशान हुए और इस मामले में विभाग के अधिकारियों को संज्ञान में लेकर विद्यालय में हाजिर होने के बाद भी गैर हाजिर होने का मैसेज आने पर तकनीकी गड़बड़ी सुधारने की मांग की है। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। कई शिक्षक निर्धारित शाला समय पर विद्यालय पहुंचकर हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से ई-अटेंडेंस दर्ज कर रहे हैं और पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित शिक्षकों के मोबाइल पर ऑनलाइन संदेश प्राप्त हो रहे हैं कि “शिक्षक ने ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं की है” या “शिक्षक अनुपस्थित है।” ऐसी स्थिति शनिवार को शिक्षक दिवस के दिन भी बनी। ई अटेंडेंस की तकनीकी खामियों से चिंता बढ़ी शिक्षकों का कहना है कि जब शिक्षक द्वारा निर्धारित समय पर ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है और शिक्षक वास्तविक रूप से विद्यालय में उपस्थित है, तो तकनीकी समस्या के कारण उसे अनुपस्थित दर्शाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तकनीकी त्रुटियों के कारण शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि विभाग पहले ई-अटेंडेंस प्रणाली की तकनीकी कमियों को दूर करे तथा जब तक तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक केवल ऑनलाइन प्रणाली में प्रदर्शित स्थिति के आधार पर किसी शिक्षक को अनुपस्थित मानकर वेतन कटौती या अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। उपस्थिति रजिस्टर और एप की तकनीकी रिपोर्ट का मिलान कराए विभाग उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक की वास्तविक उपस्थिति, उपस्थिति रजिस्टर तथा ऐप की तकनीकी रिपोर्ट का समुचित मिलान करने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए। शिक्षक संगठन ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ई-अटेंडेंस से संबंधित तकनीकी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक जिले में प्रभावी हेल्पलाइन, शिकायत व्यवस्था बनाई जाए तथा तकनीकी कारणों से उत्पन्न गलत अनुपस्थिति संदेशों को रिकॉर्ड से तत्काल ठीक किया जाए। विद्यालय में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थिति मैसेज कुछ इस तरह आए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here