Homeमध्यप्रदेशMP में बारिश-बाढ़ के हालात, श्योपुर में गुप्तेश्वर मंदिर डूबा:आवदा-हरसी डैम ओवरफ्लो;...

MP में बारिश-बाढ़ के हालात, श्योपुर में गुप्तेश्वर मंदिर डूबा:आवदा-हरसी डैम ओवरफ्लो; मड़ीखेड़ा के 4, सुजारा के 8 गेट खुले, 6 जिलों में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम अब उत्तरी हिस्से में एक्टिव है। श्योपुर में आवदा डैम छलक रहा है। क्वारी नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। कई रास्ते बंद हैं। गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। कदवाल नदी का पानी किला गेट तक पहुंच गया। सेसईपुरा की रेशम कॉलोनी में कूनो नदी का पानी रात में बस्ती में भर गया। बारिश से विजयपुर की सब्जी मंडी में पानी भर गया। कई दुकानें डूब गईं। रनसिंह कॉलोनी में भी जलभराव है। कोठारी पैलेस में पानी भरने के बाद एक घर की दीवार गिर गई। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। हरसी डैम भी वेस्ट वियर से ऊपर बह रहा है। टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध के 8 गेट खोलकर धसान नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। चार गेट 0.75 मीटर और चार गेट 0.50 मीटर खुले हैं। बांध से 668 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। 19 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट पूर्वी हिस्से को तरबतर करने के बाद सिस्टम के असर से अगले 2 दिन ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को 19 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर और शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए शनिवार को श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। अलग-अलग जिलों में नर्सरी से 8वीं या नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अवकाश दिया गया है। कई जगह आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। बारिश से जुड़ी तस्वीरें देखिए…
मौसम बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here