Homeमध्यप्रदेशजबलपुर के गौरीघाट में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी:इंजन खराब होने से भरा...

जबलपुर के गौरीघाट में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी:इंजन खराब होने से भरा पानी; 4 की क्षमता, सवार थे 8 जवान, नाविकों ने बचाया

जबलपुर के गौरीघाट में शुक्रवार को नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान 8 होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट अचानक डूब गई। बरगी बांध के गेट खुलने के बाद नर्मदा के घाटों पर जारी अलर्ट के तहत टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरबोट का इंजन खराब हो गया और उसमें पानी भरने लगा। नर्मदा नदी के बीच बहाव में बोट डूबने लगी तो सवार जवानों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकले, जबकि कुछ को मौके पर मौजूद नाविकों ने बाहर निकाला। सभी जवान सुरक्षित हैं। हादसे में किसी जवान की मौत या घायल होने की जानकारी नहीं है। बरगी बांध के गेट खुलने के बाद पेट्रोलिंग कर रही थी टीम होमगार्ड कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर ने बताया- बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा के घाटों पर अलर्ट जारी किया गया है। होमगार्ड्स की टीम को ग्वारीघाट पर तैनात किया गया है, लेकिन पेट्रोलिंग के दौरान नर्मदा नदी के बीच में इंजन में खराबी आ गई। सभी जवान ड्यूटी पर थे। लाइफ जैकेट पहने हुए थे। घटना के बाद नाव नदी में डूब गई। उन्होंने बताया कि यह सही है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि चालक की गलती के कारण हादसा हुआ। इस संबंध में चालक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव में 10 से 11 लोग सवार थे। क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार थे गौरीघाट थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मोटरबोट को भानु नामक जवान चला रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोट में करीब 8 जवान सवार थे, जबकि उसकी क्षमता केवल 4 लोगों की थी। यानी बोट में निर्धारित क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार थे। अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए मोटरबोट की क्षमता से अधिक जवानों के सवार होने की बात सामने आने के बाद होमगार्ड अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि पेट्रोलिंग के दौरान बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक जवान कैसे सवार हुए। इंजन खराब होने के बाद सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम मौजूद थे।
……………………………………….. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर क्रूज हादसे का एक और VIDEO जबलपुर में 30 अप्रैल को हुए बरगी क्रूज हादसे का एक और वीडियो सामने आया। इसमें क्रूज से गिरने के बाद लोग पानी में जान बचाने के लिए तैरते दिखे। महिलाएं और बच्चे भी जद्दोजहद करते नजर आए। वीडियो में तेज हवाओं और लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here