Homeमध्यप्रदेशउज्जैन विक्रम व्यापार-मेले में 11 दिन में 6,662 वाहन बिके:50% रजिस्ट्रेशन छूट...

उज्जैन विक्रम व्यापार-मेले में 11 दिन में 6,662 वाहन बिके:50% रजिस्ट्रेशन छूट का असर; कारों की सबसे ज्यादा बिक्री

उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर शुरू हुए विक्रम व्यापार मेले में 11 दिनों में अब तक 6,662 वाहन बिक चुके हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या में कारें शामिल हैं। साथ ही मोटरसाइकिल और ओमनी बस भी लोग खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शुरू हुए विक्रम व्यापार मेले का तृतीय आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, विक्रमोत्सव 2026 अंतर्गत आयोजित उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेले के दौरान 15 फरवरी से 19 मार्च तक मेले में गैर-परिवहन वाहनों जैसे मोटरसाइकिल, मोटर कार, ओमनी बस और हल्के वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 50% की छूट मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। 25 फरवरी तक व्यापार मेले में कुल 6,662 वाहनों की बिक्री हुई है, जिसमें 1,212 दोपहिया वाहन, 5,150 चारपहिया वाहन और 300 अन्य वाहन शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here