Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर हिंसा, सरेंडर कर सकता है आरोपी राम सिंह:बोला- धर्म के लिए...

बिलासपुर हिंसा, सरेंडर कर सकता है आरोपी राम सिंह:बोला- धर्म के लिए लड़ रहा इसलिए टारगेट कर रहे, जेल में हत्या की जताई आशंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा मामले में फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। आरोपी राम सिंह भी जल्द सरेंडर कर सकता है। राम सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि अपने धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया जा रहा है। राम सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और जेहादी उसे टारगेट कर रहे हैं। वीडियो में उसने कहा कि वह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर करेगा। इसके साथ ही राम सिंह ने जेल में उसकी हत्या की आशंका जताई है। बता दें कि पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला था। इस दौरान सोहेल का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कट्टा लहराते नजर आ रहा है। इसी कट्टे से उसने हवाई फायरिंग की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा विवाद और क्यों हुआ पथराव दरअसल, 28 अगस्त की रात खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। कट्टा लहराते और हवाई फायर करते दिखा सोहेल घटना के बाद पुलिस ने खपरगंज और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस पथराव, मारपीट, तोड़फोड़ और भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एक वायरल CCTV फुटेज में आरोपी सोहेल खान हाथ में पिस्टल लहराते और हवाई फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। सोहेल से एयर पिस्टल और देशी कट्टा बरामद गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक मकवाना, अरबाज खान, नुमान अली, शेख सुल्तान और मोहम्मद मुस्तकीन से पूरी रात पूछताछ की। सोहेल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एयर पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तारी से पहले एक इंटरव्यू में सोहेल ने खुद को विवाद से दूर बताया था, लेकिन वायरल फुटेज में उसकी मौजूदगी सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर सोहेल के खिलाफ 20 मामले दर्ज मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें देर शाम रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश सोहेल के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं। देर रात राम सिंह और उसके भाई के घर पुलिस की रेड दोनों पक्षों के विवाद को धार्मिक रंग देने के आरोपी राम सिंह और उसके भाई के घर पर पुलिस ने देर रात दबिश दी। हालांकि, दोनों जगहों पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। रायपुर में तैनात पुलिस टीम को भी अब तक राम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि राम सिंह और उसके साथी बिलासपुर, रायपुर समेत अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों में छिपे हो सकते हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर हिंसा में शामिल आरोपियों का निकला जुलूस: आदतन बदमाश ने सरेंडर किया, बोला- मुझे फंसाया जा रहा है; TI समेत 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और हिंसा के मामले में फरार आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान ने मंगलवार शाम सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here