डिंडौरी में छोटे भाई ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बड़े भाई ने उसकी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है। वारदात बुधवार रात की है। सुबह करीब 10 बजे यहां एक घर में महिला का शव मिला था। पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। यहां 14 साल की लड़की भी मिली थी। पुलिस ने लड़की को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि 35 मृतक महिला शहपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी उमरिया जिले में हुई थी। करीब एक साल पहले पति की करंट से मौत हो गई। इसके बाद जबलपुर में रहकर मजदूरी करने लगी। छह महीने पहले यहां उसकी पहचान वार्ड 6 के रहने वाले हरिओम चौधरी से हुई। हरिओम पेशे से ड्राइवर है। बातचीत आगे बढ़ी, तो प्यार हो गया। चार महीने पहले वह बेटी को लेकर हरिओम के साथ रहने लगी।
लड़की बोली- छोटे भाई ने मां को पीटा था लड़की ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले हरिओम का छोटा भाई छोटू चौधरी (40) आया था। छोटू अपराधी प्रवृत्ति का है। उसने मां के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की थी। उसका सिर लोहे की रॉड पर मार दिया था। उसके सिर में गहरी चोट आई। इसके बाद अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर खुद ही मरहम पट्टी करता रहा। बुधवार को मां ने दम तोड़ दिया। जब छोटू को इसका एहसास हुआ, तो भाग गया। रात में नशे में धुत हरिओम ने किया रेप इसी दिन रात में हरिओम चाैधरी नशे में धुत होकर घर आया। उसने देखा, तो महिला टॉयलेट के पास घायल पड़ी थी। हरिओम ने उसे देखा तक नहीं। उसने लड़की रेप किया। इसके बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग गया। डर के मारे लड़की रातभर सहमी रही। वह रात भर मां के शव के पास बैठकर रोती रही। सुबह नहीं निकली, तो पुलिस को दी सूचना सुबह जब मां-बेटी घर से नहीं निकली, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। अंदर देखा, तो महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बालाघाट से पहुंची एफएसएल ने जांच कर सैंपल लिए। शाम को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर रवाना की गई है।
