Homeदेशभास्कर अपडेट्स:मुंबई में महानगर CNG 2 रुपए और PNG एक रुपए महंगी...

भास्कर अपडेट्स:मुंबई में महानगर CNG 2 रुपए और PNG एक रुपए महंगी हुई

मुंबई और आसपास के इलाकों में महानगर गैस CNG की कीमत ₹2kg बढ़ा दी गई है। अब CNG ₹88kg मिलेगी। नई कीमत 1 सितंबर की आधी रात से लागू होगी। कंपनी ने मध्य पूर्व में तनाव के कारण गैस की लागत बढ़ने को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है। घरेलू PNG के दाम भी ₹1scm बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर करीब 13 लाख CNG वाहनों और 30 लाख घरेलू PNG ग्राहकों पर पड़ेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुभाष चंद्रा के ₹6.5 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर फैसले के लिए NCLT ने 5 सदस्यीय बेंच बनाई NCLT ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में फैसला लेने के लिए पहली बार 5 सदस्यीय बेंच बनाई है। मामला करीब ₹22,000 करोड़ के कर्ज से जुड़ा है, जबकि चंद्रा ने करीब ₹6.5 करोड़ चुकाने का प्रस्ताव दिया है। दो सदस्यीय बेंच में सहमति नहीं बनने के बाद मामला NCLT अध्यक्ष के पास भेजा गया। तीसरे सदस्य ने रिपेमेंट प्लान को मंजूरी दी थी, लेकिन इसे लेकर कर्जदाताओं ने आपत्ति जताई। LIC हाउसिंग फाइनेंस, केनरा बैंक और यूनियन बैंक समेत कुछ कर्जदाताओं ने NCLAT का रुख किया है। 5 सदस्यीय बेंच मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी। कर्नाटक के रामनगर में फर्जी नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार कर्नाटक के रामनगर में पुलिस ने फर्जी नोटों के नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को एक घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी नोट कहां तैयार किए जा रहे थे और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। NTA ने UGC-NET 2026 की फाइनल आंसर-की जारी की, 3 पेपर की 9-10 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी। एजेंसी ने बताया कि UGC-NET 2026 की फाइनल आंसर-की 84 विषयों के लिए जारी की गई है। यह एग्जाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भारतीय स्टूडेंट्स की पात्रता तय करने के लिए होती है। NTA ने इस साल जून में इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर देने वाले उम्मीदवारों के लिए 9-10 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। एक्सपर्ट कमेटी को इन पेपरों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिली थीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here