Homeमध्यप्रदेशदंपती पर कटर से हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर:सागर में घर...

दंपती पर कटर से हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर:सागर में घर के बाहर अचानक आए बदमाश, दुकान बंद करते समय मारा खंजर

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने एक दंपती पर कटर से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पत्नी का इलाज अभी जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चंद्रलेश चौरसिया गणेश मंदिर के पास समोसे की दुकान चलाते थे। बुधवार शाम को वह घर के बाहर थे। इसी दौरान तीन से चार बदमाश आए और अचानक उन पर कटर से हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी शशि उर्फ प्रेमबाई चौरसिया बीच-बचाव के लिए बाहर आईं, तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल दंपती को बीएमसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चंद्रलेश चौरसिया की मौत हो गई। पत्नी शशि चौरसिया का इलाज चल रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमला देखकर बेटा घबराकर चिल्लाने लगा मृतक के बेटे राजा चौरसिया ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी समोसे की दुकान बंद कर रहा था, जबकि उसके पिताजी घर के बाहर थे। इसी दौरान अचानक तीन से चार लोग वहां पहुंचे और कटर से पिताजी पर हमला कर दिया। राजा ने बताया कि हमला होते देख वह घबरा गया और चिल्लाने लगा। इसके बावजूद हमलावर नहीं रुके और लगातार मारपीट करते रहे। राजा चौरसिया के अनुसार, हमलावरों में शैलेश चौरसिया और उसके साथी शामिल थे। हालांकि, उसे हमले की वजह समझ में नहीं आ रही है। राजा ने यह भी कहा कि उनके परिवार का आरोपियों से पहले कोई विवाद नहीं था। अचानक इस तरह का हमला होना समझ से परे है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here