नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए। नेपाली मीडिया के मुताबिक, अब तक 55 लोगों की मौत की खबर है। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक हैं। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है। नेपाल में तबाही की 2 संभावित वजह ल्हेंदे नदी में बर्फ का एवलॉन्च: इससे नदी का बहाव रुका, पानी जमा हुआ और अवरोध टूटने पर तेज पानी भोटेकोशी में पहुंचा, जिससे अचानक बाढ़ आई। तिब्बत में भूकंप: सुबह 8:37 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। बाढ़ भी इसी समय के आसपास आई, इसलिए इसके संबंध की जांच हो रही है। पिछले 24 घंटे में रसुवा में 7 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं हुई। इतनी बारिश से भोटेकोशी में इतना तेज सैलाब आना संभव नहीं माना जा रहा। नेपाल में आई बाढ़ की 4 तस्वीरें खबर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
