Homeछत्तीसगढ़बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी:सूरजपुर के जंगल में पेड़...

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी:सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश; मौके से बाइक-आधार कार्ड बरामद

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। पेड़ पर दुपट्टे से कपल का शव लटका हुआ था। मौके पर बाइक और युवक का आधार कार्ड भी मिला है। मंगलवार सुबह मशरूम (खुखड़ी) लेने जंगल गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। युवक की पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र के रहने वाले मूलचंद (21) के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान रिंकी सिंह के रूप में हुई है। रिंकी मूल रूप से रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तेलसरा की रहने वाली थी। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देखिए पहले ये तस्वीरें… पढ़िए सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम… दरअसल, सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में खुखड़ी (मशरूम) बीनने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइक से जंगल पहुंचने की आशंका इसके अलावा, मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी मिली। पुलिस बोली- मामले की जांच जारी ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से ही मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, शवों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कपल ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। …………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… शादीशुदा कपल ने लगाई फांसी: अफेयर के बाद भागकर दूसरी शादी की, गांव लौटकर फंदे से झूले; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here