नागदा में सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर धार्मिक आयोजनों का उत्साह देखते ही बना। त्रिशूल युवा संगठन के तत्वावधान में श्रीराम कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 2100 अभिमंत्रित रुद्राक्ष, 5 क्विंटल खिचड़ी का वितरण विशेष महाआरती के बाद संगठन की ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं को 2100 अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए गए, जिन्हें प्राप्त करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 5 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी के प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। शहर के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में शहर की सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक हस्तियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संगठन के अमित मीणा, सुमित दुबे, चंचल राठौर और अनिल व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।
