Homeमध्यप्रदेशसिवनी: खेत से 85 हजार की मोटर चोरी:दो आरोपी गिरफ्तार, पार्ट्स और...

सिवनी: खेत से 85 हजार की मोटर चोरी:दो आरोपी गिरफ्तार, पार्ट्स और पिकअप वाहन जब्त

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में खेत से 85 हजार रुपए की मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटर के सभी पार्ट्स और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने रात 8 बजे बताया कि यह घटना ग्राम थांवरी में हुई थी। ग्राम थांवरी निवासी नवनीत अरोदिया ने 20 अगस्त को कान्हीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 15 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर क्रॉम्प्टन कंपनी की 20 एचपी की मोटर चोरी कर ली थी, जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 270/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इनको किया गिरफ्तार जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रामा उर्फ रामप्रसाद राय (33), निवासी चिखला, थाना कुरई (वर्तमान में पैराडाइज लॉन के सामने सिवनी) और राकेश साहू (49), निवासी गुरूनानक वार्ड, सिवनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद राकेश साहू के कब्जे से चोरी की गई मोटर के सभी पार्ट्स बरामद किए गए। वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 2794 भी जब्त किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस के अनुसार, इस चोरी में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि चोरी की मोटर को बेचने या उसके पार्ट्स खपाने की योजना में और कौन लोग शामिल थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here