Homeमध्यप्रदेशरीवा में मुख्यमंत्री का औचक दौरा:दिल्ली से पहुंचे रीवा, बाढ़ प्रभावितों से...

रीवा में मुख्यमंत्री का औचक दौरा:दिल्ली से पहुंचे रीवा, बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात ; मुआवजे का ऐलान किया

रीवा में बाढ़ से हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा पहुंचे। वे दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 4 से 5 बजे के बीच रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रीवा एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां बाढ़ और जलभराव से बने हालात का जायजा लेने रविवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुलाब नगर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव से हुए नुकसान की स्थिति देखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी जल्द से जल्द निकाला जाए और प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए। सीएम ने बारिश और बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को दोबारा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाकों में लगातार नजर रखी जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। घरों और फसलों को नुकसान रीवा नगर निगम क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से लोगों के घरों को नुकसान हुआ है। घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का सामान खराब हुआ है। बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। रीवा में सीएम ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा करने आज मैं रीवा आया था। बारिश के दौरान राहत कैंप चलाए गए थे। पिछले दो दिनों से बारिश बंद होने और पानी उतरने के बाद सभी लोग एक बार फिर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी जनहानि या पशुहानि हुई है, उन्हें शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इस प्राकृतिक चुनौती की घड़ी में सरकार पूरी संवेदना के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। किसानों की फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वे कराया जाएगा और उसके आधार पर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here